Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

दिनदहाड़े व्यापारी को मारी गोली, इलाके में दहशत

सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी

19 Apr 2025

दिनदहाड़े व्यापारी को मारी गोली, इलाके में दहशत

सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी। घायल व्यवसायी को प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच भेजा गया है। जानकारी के अनुसार कांड्रा-डुमरा मुख्य मार्ग पर स्थित एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन पर उस वक्त जानलेवा हमला हुआ जब वह अपनी दुकान में मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने दुकान के पास पहुंचकर उन्हें निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई। एक गोली उनके पैर में और दूसरी जांघ में लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल संजय बर्मन को तत्काल कांड्रा थाना ले गए।

वहां से पुलिस ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदातें पुलिस की लचर व्यवस्था को दर्शाती हैं। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। कांड्रा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिनदहाड़े व्यापारी को मारी गोली, इलाके में दहशत
सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News